बॉलीबुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्माहत्या कर ली है। इस खबर को सुन कर हर कोई हैरान है। एक बार को यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि ये क्या हो गया। बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन का शिकार थे।
सुशांत सिंह राजपूत ने बेहद कम समय में एक लंबा मुकाम हासिल करके एक टैलेंट अभिनेता के रूप में खुद को बॉलीवुड इंडस्ट्री में स्थापित किया था लेकिन मात्र 34 साल की उम्र में सुशांत सिंह के निधन की खबर पर मनोरंजन जगत के साथ-साथ हर कोई हैरान है।
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या करने की खबर उनके नौकर ने पुलिस को दी। पुलिस उनके नौकर और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस जब उनके घर पहुंची तो दरवाजा तोड़कर उनके शरीर को कब्जे में लिया।
बताया जाता है कि सुशांत सिंह राजपूत ने पंखे से लटक कर फांसी लगाई है। हालांकि अभी तक उनके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इसलिए आत्महत्या की वजह नहीं मालूम पड़ रही है।
सुशांत सिंह राजपूत को बॉलीवुड में जगह बनाने में एकता कपूर का भी बहुत योगदान रहा है। एकता कपूर के सीरियल “किस देश में है मेरा दिल” से सुशांत सिंह राजपूत ने टेलीविजन की दुनिया में एंट्री किया था उसके बाद सुशांत सिंह राजपूत को असली पहचान एकता कपूर के ही सीरियल “पवित्र रिश्ता” से मिली।
इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत ने कई सारी फिल्में भी की है। ‘काय पो चे’ फ़िल्म से सुशांत सिंह ने डेब्यू किया था जिसमें उनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब सराहा, उसके बाद उन्होंने कई सारी फिल्में की, जिसमें महेंद्र सिंह की बायोपिक “एम एस धोनी : अनटोल्ड स्टोरी” भी शामिल है।
इसके अलावा सुशांत सिंह राजपूत ने “शुद्ध देसी रोमांस”, “पीके”, “केदारनाथ” और अभी हाल में ही इस साल रिलीज हुई फिल्म “छिछोरे” में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। छिछोरे फ़िल्म में उनके साथ लीड रोल में श्रद्धा कपूर भी थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता पाई।
मालूम होगी सुशांत सिंह राजपूत बिहार के रहने वाले थे। सुशांत सिंह राजपूत इंजीनियर बैकग्राउंड से थे, इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए एक्टिंग में कदम रखा। सुशांत सिंह राजपूत ने 11वीं में फिजिक्स ओलंपियाड में गोल्ड मेडल जीते थे और दिल्ली कॉलेज आफ इंजीनियरिंग से उन्होंने पढ़ाई की थी।
यह भी पढ़ें : अभिनेता ऋषि कपूर उर्फ चिंटू जी अब दुनिया मे नही रहे
सुशांत सिंह राजपूत अभिनेता होने के साथ बेहतरीन डांसर ही थे और ऑस्ट्रेलिया में खेले गए कॉमन वेल्थ गेम के दौरान सुशांत सिंह राजपूत ने ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ डांसर के तौर पर डांस भी किया था।
सुशांत सिंह राजपूत ने 2013 में बॉलीवुड में कदम रखा उसके बाद उन्होंने कई सारी फिल्मेंकी एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की, धौनी की तरह हेयर स्टाइल और चाल ढाल अपनाया।
यह भी पढ़ें : शानदार अभिनेता इरफान खान कैंसर की जंग हार गए, छोड़ गए अपनी यादे
इस फिल्म में सुशांत सिंह के एक्टिंग को लोगों ने खूब सराहा था। सुशांत सिंह राजपूत ने 7 साल के अपने फिल्मी करियर में कुल 11 फिल्में की है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत के घर से हाइपरटेंशन और डिप्रेशन की दवा के पर्चे मिले हैं लेकिन किसी भी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
सुशांत सिंह राजपूत के इस तरह चले जाने से अभिनेता शाहरुख खान, अनुपम खेर, अक्षय कुमार, मनोज तिवारी समेत कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और हैरानी जताई है।