आयुर्वेद के अनुसार खाना खाने के तुरंत बाद नहाना नहीं चाहिए क्या होता है नुकसान । आधुनिक समय में लोगों की जीवन शैली में काफी बदलाव आ चुका है, पहले जहां लोग हर काम एक निश्चित समय पर करते थे, वहीं आज के समय में लोग उसके प्रति बेपरवाह हो गए हैं।
उनके काम करने का कोई एक निश्चित समय नही होता है। वही हमारे बड़े बुजुर्गों का हमेशा से कहना रहा है कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए काम को समय पर करना चाहिए लेकिन ज्यादातर लोग इन बातों को नही मानते हैं।
आज के समय में खासकर के युवाओं की जीवन शैली में बदलाव आ चुका है। लोग रात भर जागते हैं और दिन भर सोते है। नहाने और खाने का कोई टाइम ही नहीं होता है जिस वक्त खाना खाना चाहिए उक्त तो नहाते हैं और जिस वक्त पर नहाना चाहिए उस वक्त खाना खाते हैं।
इन सारी वक्त बेवक्त काम करने की आदतों का काफी ज्यादा असर शरीर पर पड़ता है और फिर इस वजह से बीमार पड़ने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए अगर आप भी कोई भी काम नियमित समय पर नहीं करते हैं तो आदतों में बदलाव लाने की जरूरत है।
आइए जानते हैं खाना खाने के बाद तुरंत नहाना क्यों नहीं चाहिए :-
आयुर्वेद के अनुसार खाना खाने के बाद नहाने से हाथ पैर और बाकी शरीर मे ब्लड सरकुलेशन बढ़ जाता है लेकिन पेट में ब्लड सरकुलेशन धीमा हो जाता है जिसकी वजह से पाचन प्रक्रिया सही ढंग से नहीं हो पाती है और अपच और पाचन से जुड़े समस्याएं उतपन्न हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें : खानपान के अलावा इन तीन बातों का ध्यान रख मजबूत करें इम्यून सिस्टम
आयुर्वेद के अनुसार इसकी वजह यह है कि खाना खाने के बाद शरीर में अग्नि तत्व एक्टिव हो जाता है यह खाने को पचाने में मददगार होता है लेकिन अगर खाना खाने के तुरंत बाद नहा लिया जाए तब पेट का तापमान कम हो जाता है और इसलिए खाना जल्दी नही पचता है और पाचन से जुड़ी समस्याएं हो जाती हैं। इस लिए हमारे बड़े बुजुर्ग खाना खाने के तुरंत बाद नहाने से रोकते है।
विज्ञान के अनुसार खाना खाने के तुरंत बाद पेट में पेप्सिन एंजाइम नाम का द्रव बनता है। यह खाने को पचाने में मददगार होता है। लेकिन अगर खाना खाने के तुरंत बाद नहा लिया जाता है तो इससे पेट का तापमान कम हो जाता है और ब्लड सरकुलेशन पेट के बजाए शरीर के अन्य हिस्सों में तेजी से होने लगता है और इसकी वजह से भोजन पचने की प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है।
यह भी पढ़ें : गर्मियों में अच्छी नींद के लिए जाने कमरे का सही तापमान
इसीलिए हमारे बड़े बुजुर्ग हमे सलाह देते है कि खाने के तुरंत बाद नहाना नहीं चाहिए और हर काम समय पर करना चाहिए। सोने के संबंध में भी हमें समय पर सोना चाहिए रात सोने के लिए होती है और दिन काम करने के लिए। लेकिन बहुत सारे लोग खासकर के आज कल के युवा रात में जाग कर काम करते हैं और दिन भर सोते हैं और इसका बुरा असर उनकी सेहत पर पड़ता है क्योंकि प्रकृति द्वारा बनाए गए नियम का पालन न करने से समस्याएं उत्पन्न होती हैं।
दोस्तों यहाँ हम यह बात स्पष्ट कर दे कि स्वास्थ्य से संबंधित ये सुझाव बस सामान्य जानकारी के लिए बताए जा रहे हैं इसे डॉक्टरी सलाह के रूप में कभी भी नही ले। अगर कोई भी समस्या हो तो उसके लिए डॉक्टर से संपर्क करे ना कि खुद डॉक्टर बने।