बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काम करते-करते या फिर शूटिंग सेट पर फिल्मी सितारों के बीच बातचीत होना और प्यार हो जाना आम बात हो गई है।
लेकिन उस प्यार को मंजिल तक पहुंच जाना एक बड़ी बात मानी जाती है। अक्सर बॉलीवुड सितारों के बीच रिश्ते टूटने की खबर आती रहती है।
वह कुछ दिन साथ रहते हैं और शादी करते है और शादी के कुछ साल बाद अलग होने का फैसला कर लेते हैं।
लेकिन आज हम कुछ ऐसे बॉलीवुड सितारों की जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें सेट पर प्यार हुआ और उन्होंने शादी रचाई और आज भी उनके बीच प्यार बना हुआ है।
आज हम जैसे मशहूर जोड़ियों के बारे में जानेंगे जिन्हें फिल्म के सेट पर प्यार हुआ और अब खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह –
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अब तक तीन फिल्मों में एक साथ काम किया है। उनकी पहली फिल्म ‘गलियों की रासलीला, रामलीला” से दोनों एक दूसरे के काफी नजदीक आ गए। दीपिका और रणवीर ने 6 साल तक एक दूसरे को डेट किया।
लेकिन अपने रिश्ते को कभी भी पब्लिक नहीं किया। फिर एक दूसरे को अच्छी तरह से जानने के बाद शादी करने का फैसला किया।
आज भी एक्टर रणवीर सिंह निर्देशक संजय लीला भंसाली का शुक्रिया अदा करते हैं। रणवीर का मानना है कि संजय लीला भंसाली की वजह से ही उन्हें दीपिका उनकी जिंदगी में आई और मिली।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली –
बॉलीवुड की अगली जोड़ी में नाम आता है, भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान एक दूसरे के करीब आये। फिर दोनों के बीच बातों का सिलसिला शुरू हुआ।
कई सालों तक इन्होंने एक दूसरे को डेट किया। फिर साल 2017 में दोनों ने शादी कर ली। अभी हाल में ही अनुष्का ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है।
जिसका नाम वामिका रखा गया है। यह कपल अपनी जिंदगी को ज्यादा से ज्यादा निजी रखना पसंद करते हैं। हालांकि समय-समय पर अपने फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं।
करीना कपूर खान और सैफ अली खान –
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और एक्टर सैफ अली खान की लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म के सेट से प्रारंभ हुई थी। ‘टशन’ फ़िल्म में करीना और सैफ साथ में काम कर रहे थे। यहीं पर धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी।
इसके बाद सैफ और करीना ने “कुर्बान” फिल्म में भी साथ काम किया। एक दूसरे को लंबे समय तक दोनों ने डेट किया। साल 2012 में करीना ने खुद से 10 साल बड़े सैफ अली खान से शादी कर ली।
हालांकि करीना कपूर से सैफ अली खान की दूसरी शादी है। सैफ और करीना का एक बेटा तैमूर अली खान है, जो अक्सर चर्चा में बना रहता है। जल्दी ही सैफ और करीना दोबारा से माता पिता बन जाएंगे।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन –
अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की लव स्टोरी फिल्म के सेट पर ही हुई थी।
साल 2006 में अभिषेक और ऐश्वर्या ने “गुरु” फिल्म में एक साथ काम किया था। फिल्म के सेट के दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया और 2007 में उन्होंने शादी कर ली।
अभिषेक और ऐश्वर्या ने “रावण”, “उमराव जान”, “धूम 2” फिल्मों में भी काम किया है। आज अभिषेक और ऐश्वर्या की एक बेटी है जिसका नाम आराध्या बच्चन रखा गया है।
अजय देवगन और काजोल –
एक्टर अजय देवगन और मशहूर एक्ट्रेस काजोल की जोड़ी बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत पसंद की जाती है। 1995 में दोनों ने “हलचल” फिल्म में एक साथ काम किया था।
यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़नी शुरू हो गई थी। इसके बाद अजय और काजोल ने फिल्म “इश्क” में भी साथ काम किया। इसी बीच दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया।
दोनों एक दूसरे कोई जानने समझने में वक्त लिया और साल 1999 में उन्होंने शादी कर ली। आज अजय और काजोल को दो बच्चे हैं जिनका ने नायसा और युग है।
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा –
एक्टर रितेश देशमुख और एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा की लव स्टोरी बहुत इंटरेस्टिंग है। दोनो को एक दूसरे से प्यार फिल्म की शूटिंग के दौरान ही हुआ था। दोनों ने पहली बॉलीवुड “तुझे मेरी कसम” में साथ में काम किया।
इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के काफी नजदीक आ गया। लेकिन दोनों कपल ने कभी भी अपने लव स्टोरी को सार्वजनिक नहीं किया। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वे डेट पर भी बहुत दूर जाते थे, ताकि उन्हें कोई साथ में spot न कर सके।
रितेश अपने रिश्ते को सिर्फ अपने तक रखना चाहते थे। उसे पब्लिक गॉसिप का हिस्सा बनाना उन्हें पसंद नहीं था। साल 2012 में रितेश और जेनेलिया ने शादी कर ली। आज इस कपल को दो बच्चे हैं।