कब्ज की समस्या से आजकल हर कोई परेशान है। जब सुबह पेट साफ नही होगा, शौच नही होती तो बहुत परेशान होती है, बहुत सारे लोगों को लगता है कि उनका दिन तब तक शुरू नहीं हो सकता है जब तक कि वे सुबह सबसे पहले बाथरूम नहीं जाते हैं।
कुछ लोगो को हर दिन शौच करने में परेशानी होती है। इसके कुछ आनुवांशिक कारण हो सकते हैं तो वहीं कुछ बस जीवनशैली की आदतें हो सकती हैं। इसके अलावा, कई मामलों में, हर दिन शौच न होने से पेट में परेशानी बढ़ सकता है, जिससे सूजन और पेट में अत्यधिक दर्द की शिकायत हो सकती है।
इसलिए, डॉक्टर के पास जाने से पहले, कुछ घरेलू उपचारों पर भी प्रयोग कर सकते हैं, घरेलू नुस्खों के कोई साइड इफेक्ट नही नहीं होते । प्राकृतिक उपचार शरीर के स्वास्थ्य के आइये एक बड़ा स्रोत है। आज बहु दवा के बजाय अपनी रोजाना की जीवनशैली में बदलाव करने से कई बीमारियों के इलाज घरेलू नुस्खों से संभव है।
कब्ज का घरेलू उपचार जानने से पहले, हम कुछ कारणों की व्याख्या करते हैं जो मल त्याग करने में कठिनाई पैदा कर सकते हैं :
- यह मुख्य रूप से अत्यधिक कब्ज के कारण भी हो सकता है। खास कर के जो लोग पानी कम पीते है उन्हें रोजाना कब्ज की शिकायत हो सकती है और मल त्याग करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
- डाइट में फाइबर की कमी भी एक कारण हो सकता है, क्योंकि फाइबर भोजन को आसानी से पचाने में मदद करता है।
- व्यायाम की कमी से मल त्याग करने में कठिनाई हो सकती है
- तनाव भी पेट की परेशानी की वजह हो सकता है।
कुछ घरेलू उपचार :-
हाइड्रेटेड रहे : – कम पानी का मतलब है भोजन को रोजाना पचाने में कठिनाई । पानी ज्यादा पिये, विशेष रूप से गर्मियों और मानसून में शरीर के लिए हाइड्रेटेड रहना आवश्यक है। इस मौसम में सामान्य से अधिक पानी की आवश्यकता होती है। यहां तक कि मामूली डीहाइड्रेशन से भी कई लोगों को कब्ज की शिकायत हो सकती है। इसलिए, राहत पाने के लिए, हर दिन कम से कम 2-3 लीटर पानी पीना चाहिए। पानी में नींबू मिलाकर पीने से पेट में गैस के कारण होने वाले दर्द से भी राहत मिलती है।
व्यायाम करे :- बहुत सारे लोगो को लगता है कि व्यायाम करने से सिर्फ फिट रहने में मदद होगी हैं तो यह गलत हैं। पाचन भी व्यायाम से जुड़ा हुआ है। किसी भी आयु वर्ग का हो हर दिन कम से कम 30 मिनट व्यायाम करना चाहिए। इससे आप शारीरिक रूप से फिट होने के साथ साथ पेट की समस्यायों से दूर रहेंगे।
फाइवर युक्त भोजन :- फाइबर युक्त भोजन पचने में अधिक हो सहायक होते हैं। इसलिए फाइबर युक्त भोजन करना चाहिए साथ ही फाइबर युक्त भोजन करने से पेट काफी देर तक भरा रहता है और पाचन की क्रिया अच्छी तरीके से होती है। इससे मल त्याग में आसानी होती है।
यह भी पढ़ें : अक्सर पेट में गैस बनना और पेट फूला लगने के पीछे ये जो सकती है वजह
इसके लिए हरी सब्जी, दलिया, पोहा, ओट्स, तरबूज, केला, दाल आदि को अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है।
किसमिस का पानी :- किसमिस का पानी भी पेट सफा रखने में मददगार होता है। इसके लिए रात में एक गिलास पानी में थोड़ी सी किशमिश भिगो कर रख दें और सुबह इस किसमिस के पानी को गुनगुना करके खाली पेट पी लें इससे मल त्याग में आसानी होती है।
शहद का सेवन : वैसे तो शहद बहोत सारे बिमारिओं में काम आता है लेकिन कब्ज में भी बहोत फायदामंद है। रात को सोने से पहले यदि आप एक चमच्च शहद को पानी के साथ नियमित सेवन करते हैं तो कब्ज की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।