अक्सर आपने देखा होगा कि यूनान के घर नीले और सफेद रंगों से रंगे जाते हैं लेकिन इसके पीछे क्या वजह है शायद ही कोई जानता हो!
आज हम इसी के बारे में जानेंगे कि आखिर यूनान में हर मकान सफेद और नीले रंग में ही क्यों रंगा जाता है? बता दें कि नीले और सफेद रंग से रंगे जाने के कारण यूनान के घरों की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं।
हालांकि यूनान में घरों को सफेद और नीले रंग से रंगने की कई वजह हैं जिस वजह से ज्यादजार इन्हें नीले और सफेद रंगों में ही रंग आ जाता है।
यूनान के घर नीले और सफेद रंगों में ही क्यों रखे जाते हैं इसके बारे में जाने से पहले हम थोड़ा सा यूनान के इतिहास के बारे में जानते हैं :-
जैसा कि हम सभी जानते हैं यूनान को प्राचीन इतिहास के लिए भी जाना जाता है और पश्चिमी सभ्यता का गुरु भी यूनान को ही कहा जाता है।
यूनान में ही महान दार्शनिक प्लेटो और अरस्तू का जन्म हुआ था और अरस्तु ही विश्व विजेता सिकंदर महान के गुरु भी थे। ऐसे में इस देश की सभ्यता और संस्कृति भी काफी मायने रखती है, साथ ही यहां की वास्तुकला भी बेहद खूबसूरत है और इसका सबसे बेहतरीन उदाहरण यूनान के घरों का सफेद और नीले रंगों में रंगा होना है।
यह भी पढ़ें : आइये जाने उस देश के बारे में जहां बसता है “मिनी हिंदुस्तान”
जैसा कि हम सभी यूनान के राष्ट्रीय ध्वज में देखे हैं की यूनान का राष्ट्रीय ध्वज सिर्फ दो रंगों से मिलकर बना है – सफेद और नीला।
हालांकि सफेद और नीला ये दोनों रंगों का वास्तुकला से कोई लेना-देना भी नहीं है बल्कि इसकी वजह कुछ और है। यूनान के घर सफेद और नीले रंग से रंगने को वजह यह है कि यूनान में ज्वालामुखी चट्टानों से ही वहां के घरों का निर्माण किया जाता है।
ऐसा समझा जाता है कि यूनान में लकड़ियों की उपलब्धता बेहद कम है और ऐसे में घरों का निर्माण ज्यादातर ज्वालामुखी चट्टानों के द्वारा ही किया जाता है और यह चट्टाने अंदर से बेहद गर्म और काली होती हैं और जब सूरज का तापमान बढ़ने लगता है तो इन ज्वालामुखी पत्थरों से बनाए गए घर में गर्मी भी काफी ज्यादा बढ़ जाती है।
यह भी पढ़ें : टैडी वियर तैनात कर पेरिस के कैफे में सोशल डिस्टेंसिंग का करवाया जा रहा पालन
इस गर्मी से बचने के लिए ही यूनान के घर सफेद और नीले रंग से ही रंगे किए जाते हैं और जैसा कि हम सब जानते हैं विज्ञान के अनुसार सफेद रंग सूर्य की किरणों को परावर्तक का काम करता है।
सफेद रंग सूर्य की रोशनी को अवशोषित नहीं करता है बल्कि उसे परावर्तित कर देता है यानी कि दूसरी दिशा में मोड़ देता है। वही नीला रंग जीवन को प्रदर्शित करता है और यही वजह है कि यूनान के घरों की को नीले और सफेद रंगों से ही रंगा जाता है और यह देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं।
यूनान में मतदान के संबंध में बताया जाता है कि यहां पर 18 वर्ष से अधिक आयु के हर नागरिक को मतदान करना अनिवार्य होता है। यूनान को ग्रीस के नाम से भी जाना जाता है और इसका आधिकारिक नाम हेलेनिक रिपब्लिक है।