शरीर का स्वस्थ होना काफी हद तक लीवर के स्वास्थ्य पर निर्भर है। अगर लीवर ठीक ढंग से काम नहीं करता है तो शरीर में कई सारी बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है। लिवर विभिन्न पोषक तत्वों को हमारे शरीर के विभिन्न अंगों तक जरूरत के अनुसार पहुंचाता है।
शरीर के जिस अंग को जिस पोषक तत्व की जरूरत होती है उसकी सप्लाई लिवर ही करता है। लिवर हमारे शरीर को डिटॉक्स करता है और टॉक्सिक (विषैले) पदार्थों को शरीर से बाहर निकाल देता है। लिवर में ही कई सारे पोषक तत्व संरक्षित रहते हैं और समय-समय पर लिवर हमारे अंदर आयरन, और जरूरी विटामिन, मिनरल को स्टोर भी करता है, जिससे हमें ऊर्जा मिलती रहती है और हम नियमित रूप से अपने दैनिक कार्य कर पाते हैं।
इसलिए सभी को लिवर के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना बेहद जरूरी है। लेकिन लिवर सही ढंग से काम कर रहा है या नही यह जाने के लिए कुछ लक्षणों पर ध्यान देकर ही इसे जाना जा सकता है क्योंकि शरीर कुछ न कुछ सामान्य प्रतिक्रिया हमेशा ही करता है और जब उसने बदले नजर आता है तब उन्हें समझना बेहद जरूरी है।
ये है लिवर के खराब होने के कुछ लक्षण :-
- लिवर में कोई समस्या होने पर लिवर में सूजन आ जाती है जिसकी वजह से पेट का आकार बड़ा लगता है। लेकिन यह मोटापा नहीं होता है। इसे मोटापा समझना आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। सूजन के साथ ही उस जगह पर अक्सर दर्द रहता है। अगर इस तरह की समस्या किसी के साथ हो तो समय रहते डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।
- लीवर में खराबी होने की वजह से कई बार बहुत ज्यादा थकान लगती है, त्वचा ड्राई हो जाती है, और आंखों के आसपास काले घेरे बनाने लग जाते हैं। जब लीवर कमजोर होने लगता है तब शरीर की त्वचा बेजान से होती है साथ ही बालों से जुड़ी समस्याएं भी देखने को मिलते हैं।
- लिवर कमजोर होने पर भूख नही लगती है, पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या ज्यादा होती है। साथ ही छाती में जलन और भारीपन महसूस होता है तो यह भी खराब/कमजोर लिवर के लक्षण है।
- सामान्यता बुखार होने पर मुंह का स्वाद खराब हो जाता है लेकिन कई बार बिना बुखार के ही अगर मुंह का स्वाद खराब होता है या कड़वापन महसूस होता है तब यह भी लिवर की खराबी का ही लक्षण है। लीवर में जब खराबी होने लगती है तब उसमें अमोनिया की अधिक बनने लगे जाता है और इसी वजह से मुंह से दुर्गंध आने लगती है।
- पेशाब का रंग बदलने लगता है और गहरा होता जाता है, यह भी खराब लिवर का ही लक्षण है। इसके अलावा कई बार पीलिया के लक्षण जैसे की आंख और नाखून के सफेद भाग का पीला होना भी खराब लिवर का ही लक्षण है।
यह भी पढ़ें : हार्ट अटैक होने की बड़ी वजह, पश्चिमी खानपान और ज्यादा चीनी वाले खाने
अगर इस तरह से कोई भी लक्षण आप या आपके आसपास किसी मे भी नजर आए तो तुरंत सतर्क हो जाएं और जल्द से जल्द डॉक्टर को दिखाने की कोशिश करे। और समय रहते इलाज मिल जाने पर गंभीर परेशानियों से बचा जा सकता है।