अक्सर देखा जाता है कि खेलों से जुड़े खिलाड़ी की शैक्षिक योग्यता कम रहती है। क्रिकेट के भगवान के तौर पर जाने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने हाई स्कूल तक की पढ़ाई की है। वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, मोहम्मद कैफ की पढ़ाई भी कुछ ऐसे ही हैं।
भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा ने इंटर तक की पढ़ाई की है। लेकिन सारे भारतीय क्रिकेटर इस तरह नहीं है।
कई सारे भारतीय क्रिकेटर ऐसे हैं जो पढ़ाई में बढ़िया रहे हैं और क्रिकेट के मैदान पर भी। आइए जानते हैं कुछ क्रिकेटर के बारे में :-
श्रीकांत :-
कृष्माचारी श्रीकांत अपने समय मे धुआंधार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे और फर्राटेदार अंग्रेजी भी बोलते थे और खास बात यह थी कि उस समय उनकी टीम में ऐसा माहौल नहीं था। उन्होंने संंयास लेने के बाद चयन समिति का अहम पद भी संभाला है। इसके अलावा चेन्नई की अन्ना यूनिवर्सिटी से उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है।
अनिल कुंबले :-
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रह चुके और टीम की रीढ़ कहे जाने वाले फिरकी गेंदबाज अनिल कुंबले एक इंजीनियर है। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया है। अनिल कुंबले ने नेशनल कॉलेज बसावनागुड़ी से शिक्षा लेने के बाद 1992 में राष्ट्रीय विद्यालय कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।
जवागल श्रीनाथ :-
जवागल श्रीनाथ भारतीय टीम में तेज गेंदबाज रह चुके हैं और मौजूदा मैच रेफरी है। उन्होंने इंस्ट्रुमेंटल टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। श्रीकांत के नाम वनडे में 300 से ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है। बता दे कि श्रीकांत ने अपना पहला वनडे डेब्यू मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।
आर अश्विन :-
आर अश्विन स्पिन गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। आपको बता दे अश्विन ने चेन्नई के एक इंजीनियरिंग से इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी में बीटेक किया हुआ है और पीएसबीबी और सेंट मैरीज जैसे नामी संस्थान में पड़ चुके है। आर अश्विन एक आईटी कंपनी में जॉब भी कर चुके हैं।
राहुल द्रविड़ :-
राहुल द्रविड़ को भारतीय टीम में “दीवार” के नाम से भी जाना जाता था। बता दे राहुल द्रविड़ का सिलेक्शन जब भारतीय टीम में हुआ था, वह एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे। इसके पहले राहुल द्रविड़ ने स्कूलिंग बेंगलुरु के जाने-माने सेंट जोसेफ स्कूल से की है। राहुल द्रविड़ कामर्स में ग्रेजुएशन भी किया हुआ है।
वीवीएस लक्ष्मण :-
वीवीएस लक्ष्मण एक डॉक्टर परिवार से संबंध रखते हैं। इनके माता-पिता दोनों ही डॉक्टर हैं और वीवीएस लक्ष्मण पढ़ाई में बहुत अच्छे थे और डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए दाखिला भी लिया था।
यह भी पढ़ें : एक कप्तान जिसने बदली दी भारतीय क्रिकेट की सूरत
वीवीएस लक्ष्मण हैदराबाद के लिटिल फ्लावर हाई स्कूल से हाईस्कूल और फिर इंटर की पढ़ाई करने के बाद मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया था। लेकिन बाद में मेडिकल की पढ़ाई बीच मे छोड़ कर उन्होंने क्रिकेट का विकल्प चुना और प्रोफेशनली एक क्रिकेटर बन गए।
मुरली विजय :-
मुरली विजय एक दक्षिण भारतीय क्रिकेटर है और इनका चयन भारतीय टीम में 2006 में हुआ था। मुरली विजय ने एक नामी यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री हासिल की है।